फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खाद्य विभाग ने नौ दुकानों पर मारा छापा, लिए 10 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खाद्य विभाग की ओर होली के मद्देनजर जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को 9 दुकानों पर छापा मारा गया। इन दुकानों से खोया, दूध, पेड़ा, बर्फी आदि के 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि होली पर खाद्य पदार्थों की बिक्री जैसे मिठाइयां, दूध, पनीर, नमकीन, शरबत आदि बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा मिलावटी व केमिकल युक्त पदार्थों को मुनाफे के चक्कर में अधिक से अधिक बेचने का प्रयास किया जाता है। यह पदार्थ किसी भी इंसान के सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सिरकोनी, जलालपुर, जगदीशपुर, जफराबाद में टीम ने 24 दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें 9 दुकानों पर छापा मार कर कुल 10 सैंपल इकट्ठे कर जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल में खोया, पेड़ा, नमकीन, बर्फी, इमली जेली, दूध आदि हैं। इस दौरान 7 लोगों को सुधार का नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें