नगर पंचायत कस्बे में मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु फागिंग करता कर्मचारी। संवाद
जफराबाद। बरसात के बाद बढ़े मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत जफराबाद ने फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर पंचायत चेयरमैन उम्मे रहिला और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई गई। नगर पंचायत की टीम ने ताड़तला, चक महमूद, शेखवाड़ा, मुख्य बाजार समेत अन्य वार्डों में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया। नालियों, जलभराव वाले स्थानों और कूड़ा-कचरा वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग की गई। चेयरमैन उम्मे रहिला ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी वार्डों को कवर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। फॉगिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। फॉगिंग के दौरान कर्मचारी नौशाद, आफताब और गोविंद मौजूद रहे।