फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी बसों की रफ्तार, तीन से चार घंटे देर से लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंगलवार की रात में कोहरे ने बसों की रफ्तार रोक दी थी। हाल यह रहा कि बसे तीन से चार घंटे देरी से रोडवेज डिपो में पहुंचीं। बुधवार को रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्रियों को चार-चार घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो की 16 बसें निदेशालय में हैं। लिहाजा इस समय 69 बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों को कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व मिर्जापुर आदि स्थानों के लिए चलाया जा रहा है। यहां से रोजाना 11 से 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। मंगलवार को दिन में जो भी बसें यहां रवाना हुईं वे रात में कोहरा के चलते रात में लौट नहीं पाईं। लखनऊ जाने के लिए रोडवेज परिसर में बस का इंतजार कर रहे आजमगढ़ निवासी अमित सिंह ने बताया कि चार घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। सिविल लाइंस निवासी सानू ने बताया कि गोरखपुर की बस का दो घंटे इंतजार कर रहा हूं।
मंगलवार की रात में कोहरा पड़ने के कारण बसें तीन से चार घंटे देरी से लौटीं। इससे बुधवार को यात्रियों परेशान होना पड़। जैसे-जैसे बसें आती जा रही हैं वैसे-वैसे ज्यादा यात्रियों वाले क्षेत्र में भेजा जा रहा है। देर शाम तक सभी बसें लौट आई थीं। - विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें