फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले में दिनभर छाया रहा कोहरा, स्कूलों का बदला समय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घने कोहरे के चलते बुधवार को पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड और घना कोहरा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलाें के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन

अब विद्यालय सुबह आठ बजे के बजाय 10 बजे खुलेंगे। कक्षाएं 3 बजे तक चलेंगी। डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र ने कहा कि यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, समस्त सीबीएसई व आईसीएसई, यूपी बोर्ड मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा।
शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय खुलने एवं बंद करने का नियत समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक किया गया है। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि डीएम के आदेश से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह से शाम तक गलन के कारण लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा। दिनभर ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम आवागमन देखने को मिला। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे। लोगों को ऊनी कपड़ें पहनने के बाद भी राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोंगो को ठंड से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव हाईवे पर देखा गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम दिखी। इसी तरह कोहरे के कारण सुबह 10 बजे बजे तक सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते रहे। वहीं दिन भर लोग ठंड के कारण ठिठुरते हुए नजर आए।
किसानों के मुताबिक किसान अमर पाल सिंह, किसान नेता कृष्णा व शार्दूल सम्राट सिंह व सोनू मौर्या, राजन पांडेय ने बताया कि बदले मौसम में कोहरा के चलते गलन बढ़ गई है।
मड़ियाहूं में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल फारूकी ने बताया कि बृहस्पतिवार से नगर पंचायत की ओर से अलाव जलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें