कोहरा सड़क हादसे की वजह बनने लगा है। गुरुवार की देर शाम कोहरे से मुंगराबादशाहपुर एवं केराकत कोतवाली क्षेत्र में तीन सहित अन्य सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के कदहरा मोड़ के पास रात करीब आठ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से अहन गांव निवासी रामधनी (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे केराकत सीएसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रामधनी साइकल से देवकली से अपने घर जा रहा था। इसके पूर्व अहन गांव के ही सत्येंद्र चौहान के पुत्र छोटू आठ वर्ष बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गांव के ही पास सड़क पार कर रहा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में इलाहाबाद मार्ग पर कमालपुर के पास कोहरे से अनियंत्रित ट्रक पलट गई जिसकी चपेट में कमालपुर निवासी संतोष केसरवानी का पुत्र ऋषि छह वर्ष आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक को पकड़ कर लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।रामपुर प्रतिनिधि के अनुसरा थाना के पचवल गांव निवासी जयशंकर का पुत्र प्रभाकर(13) और अनिल का बेटा विक्की (12) दोनों साइकल से सड़क पर गए थे। उसी दौरान भदोही की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
प्रभाकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि विक्की का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। ट्रक को रोक कर लोगों ने चालक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साढ़े तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार ने शासन से मदद दिलाने का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।
गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव निवासी मुकेश राजभर (18) बुधवार को बाइक लेकर जिले की सीमा पर जिवली स्तिथ पेट्रोल पम्प से लौट रहे थे। जिवली बाजार में सामने से आ रहे बाइक सवारो से टक्कर हो गई। मुकेश समेत दूसरी बाइक पर सवार उस्मान अली (14) पुत्र अजीमुल्ला शेख घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुकेश की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मछली शहर रोड पर चकरबिया गांव के पास खड़ी बोलेरो से टकराकर बाइक पर सवार मंगरी गांव निवासी मंगरु (60) तथा उनके पुत्र सुनील (25) घायल हो
गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इटहरा के पास गुरुवार की शाम 4 बजे ग्राम पतहतिया कला थाना फतनपुर प्रतापगढ़ निवासी 70 वर्षीय बृद्धा संता देवी बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गयी ।घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा
बादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां हालात गंभीर देख जिला चिकित्सालय भेज दिया गया । शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्सिया गांव निवासी अभिषेक (22) पुत्र मनोहर व इसी गांव के रामधारी (26) पुत्र स्व. बाकेलाल बाइक से खानपुर चौरवा जा रहे थे। गांव के समीप ही सरपतहा थाना क्षेत्र के बुढुपुर गांव निवासी फूलमत्ती (69) पत्नी बाबूलाल वाइक की चपेट में आ गई। वृद्ध महिला समेत दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।