फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
04- कोहरे की चादर से ढंका शास्त्री पुल। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन

- वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट पर घंटों विलंब से चल रही ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शीतलहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी और गलन का एहसास बढ़ गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते राह चलना दुश्वार हो गया था। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट पर जंघई से होकर गुजरने वाली ट्रेनें घंटो लेट चल रही हैं।
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट, जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह क्रमश: 10 और 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। वाहनों को दिन भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता गया। दस बजते-बजते मौसम साफ हो गया था। हवाओं की गति कम होने से लोग ठंड से भी राहत महसूस करते रहे। रविवार की छुट्टी के कारण बाजार, दफ्तर बंद रहने से सड़कों पर भीड़-भाड़ कम रही। लोग मंदिर, पार्क व पिकनिक स्पॉटों में मौज-मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड पर स्थित जंघई जंक्शन स्टेशन से होकर गुजरने वाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चल रही है। 11071 वाराणसी से कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही है।19041 बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस सात घंटे, 14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से संचालित रही। कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने पहले से ही देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर को तीन माह के लिए, जबकि प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर को एक माह के लिए निरस्त कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेने लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

---
आज से सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल
जौनपुर। ठंड में थोड़ी कमी के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार से स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए हैं हालांकि इसके समय में बदलाव किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर से कक्षा-1 से 12 तक के सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से खुलेंगे। कक्षा-1 से 8 तक के स्कूलों का संचालन सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें