एफसीआई गोदाम परिसर में भरा पानी। संवाद
शाहगंज। अख्खनसराय स्थित मालगोदाम में बारिश का पानी भरने से यूरिया-डीएपी नहीं उतर पा रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
वहीं, खाद लेने के लिए गोदाम पहुंचने वाले किसानों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। मालगोदाम के सचिव शिव प्रसाद ने बताया कि जलभराव का कारण मालगोदाम मुख्य सड़क से करीब तीन फीट नीचे है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी ज्यादा दिन तक भरा रहता है। गोदाम से हर दिन करीब 20 ट्रकों पर यूरिया और डीएपी की लोडिंग-अनलोडिंग होती है। इस गोदाम से हर दिन जिले के विभिन्न केंद्रों पर यूरिया-डीएपी की आपूर्ति होती है। करीब दो सौ किसानों को यहां से खाद वितरित की जाती है। संवाद