फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क निर्माण में मिलीं खामियां, विभाग में शिकायत करेंगे विधायक

विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते मुंगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल। संवाद
विज्ञापन
बरईपार। मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल ने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए निरीक्षण किया। मछलीशहर से बरईपार तक बन रही सड़क में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत करने की बात कही। वहीं, बरईपार से सुजानगंज तक बन रही सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप मिला। मछलीशहर से बरईपार तक 11.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वहीं, बरईपार से सुजानगंज तक 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण 26 करोड़ रुपये से हो रहा है। विधायक ने कहा कि सड़कें जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही हैं। इनका निर्माण मानक के अनुरूप कराना जरूरी है। गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं होने दिया जाएगा। बरईपार से सुजानगंज मार्ग की चौड़ाई सात मीटर, जबकि मछलीशहर से बरईपार मार्ग की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता अमित सिंह, एनपी मौर्य सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें