जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मोबाइल वेटरनरी यूनिट (सचल पशु चिकित्सा इकाई) का शुभारंभ किया। इसी क्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर से मोबाइल बैटरी यूनिट का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनपद में पशुओं के उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे तत्काल उपचार किया जा सकता है। जो प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ साईं सीलम तेजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी परमहंस राय आदि उपस्थित रहे।