फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल, इंटर्नशिप से विधि विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर की संभावनाएं : प्रो. प्रदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में बीए एलएल.बी. (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का समापन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों को विधि शिक्षा में कॅरिअर की संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि विधि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यायपालिका, प्रशासन, कॉर्पोरेट क्षेत्र और समाज सेवा में नेतृत्व स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ-साथ इंटर्नशिप, मूट कोर्ट, विधिक शोध, ड्राफ्टिंग प्रभावी संचार कौशल विकसित करने का आह्वान किया, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और कॅरिअर के बेहतर अवसर प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कॅरिअर के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्थान के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. वनिता सिंह, जय सिंह, विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें