फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई बाईपास से पांच स्ट्रीट लाइट के उपकरण फिर से गायब

विज्ञापन
जंघई बाईपास क्षतिग्रस्त सकेतक बोर्ड दिखाते व स्ट्रीट लाइट पर टेप चिपकाते कन्ट्रक्शन कम्पनी के ल
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) के जंघई बाईपास पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली उपकरण चोरी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उपद्रवियों ने जंघई फ्लाईओवर और सेमरी अंडरपास के पास लगे सड़क सुरक्षा संकेतक बोर्डों और रेडियम रिफ्लेक्टर टेप को जगह-जगह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सेमरी अंडरपास पर लगी पांच स्ट्रीट लाइटों के बॉक्स खोलकर कीमती उपकरण और एमसीबी निकाल लिए। बीते सात नवंबर को जंघई फ्लाईओवर पर लगी 26 स्ट्रीट लाइटों के बॉक्स से ऑटोमैटिक किट, एमसीबी, स्विच और लोहे के ढक्कन चोरी हो गए थे। कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन ने लाइटों को डायरेक्ट जोड़कर चालू करा दिया था। इसके साथ लाइन जलाने और बुझाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी। संकेतक बोर्ड और रेडियम टेप क्षतिग्रस्त होने से रात और कोहरे में वाहन चालकों को मोड़ व डिवाइडर का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है। दोबारा चोरी होने की सूचना पर स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन के तकनीकी कर्मचारी पहुंचे और खुले तारों पर प्लास्टिक टेप लगाकर करंट से बचाव तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की अस्थायी मरम्मत में जुट गए। सर्वेयर मैनेजर पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित सूचना देकर गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें