जिले के मीरगंज के सेमरी, रामपुर कला, करंजाकला के ढाल्हनपुर व हाजीपुर और बक्शा ब्लाक के मंगरेसर गांव के कोटे की दुकान बुधवार को निलंबित कर दी गई है। इन दुकानों को गांव के पास दूसरे गांव के दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है। मीरगंज: एसडीएम मछलीशहर डा. विश्राम यादव ने पूर्ति निरीक्षक की जांच के बाद ग्राम सभा सेमरी व रामपुर कला गांव की दो कोटा की दुकानो को निरस्त कर दिया है। इन पर कई माह से खाद्यान नही बांटने का आरोप है। सेमरी गांव के लोगों ने कोटेदार की शिकायत लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था। जहां कोर्ट के आदेश पर कोटेदार व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच करने का निर्देश दिया। लेकिन मीरगंज पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नही किया है।
करंजाकला : ब्लाक के ढ़ाल्हनपुर व हाजीपुर गांव और बक्शा ब्लाक के मंगरेसर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर प्रियंका प्रिदर्शनी को विगत दिनों प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने की शिकायत किया था। एसडीएम ने उक्त क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टरों को जांच करने का निर्देश दिया था। करंजाकला क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव ने ढ़ाल्हनपुर व हाजीपुर गांव में कोटे की दुकान पर पहुंचकर जांच किया। इस दौरान शिकायत सही पाया। जिस पर दोनों गांवों के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उक्त दोनों कोटे की दुकान को बगल के गांव से संबद्ध कर दिया है। इसी प्रकार बक्शा क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश ने मंगरेसर गांव के कोटे की दुकान पर जाकर शिकायत की जांच की। जांच के दौरान शिकायत सही पाया। जिस पर उक्त गांव के कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उक्त कोटे की दुकान को पास के गांव से संबंद्ध कर दिया गया है।