फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के पांच लोगों की मौत, कार से सूरत जाते समय टायर फटने से हुआ हादसा

Sat, 27 Jun 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के झिंगुरिया गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों और राजापुर निवासी एक रिश्तेदार की शुक्रवार को मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी कार से मुंबई से सूरत जा रहे थे। रास्ते में टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  

विज्ञापन


झिंगुरिया के देवी प्रसाद शुक्ला (45) शुक्रवार को पत्नी रैना शुक्ला (42), बेटे स्वयं शुक्ला (10), पुत्री श्रुति (16) और राजापुर निवासी रिश्तेदार संजय तिवारी के साथ शुक्रवार को अपनी कार से मुंबई से सूरत जा रहे थे। पालघर जिले के तलासरी हाईवे पर कार का टायर फट गया। इससे बेकाबू कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। देवी प्रसाद शुक्ला का पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। संजय दो भाइयों में अकेला कमाने वाला था और उसके दो छोटे बच्चों पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें