जौनपुर। जौनपुर जंक्शन से होकर मुंबई, सूरत, छपरा, प्रयागराज, रायबरेली जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को बहाल कर दी गई है। ये ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। महाकुंभ में कई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से जौनपुर से होकर जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को 18 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया था। अब इन ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू हो गया है। सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अप-डाउन, गोदान एक्सप्रेस अप-डाउन, औडिहार गाजीपुर पैंसेजर, जौनपुर रायबरेली पैसेंजर, एजे पैसेंजर अप-डाउन रद्द होने से मुंबई, सूरत, प्रयागराज, गाजीपुर आदि महानगरों तक जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब इन ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। सुबह से यात्री जौनपुर जंक्शन पर पहुंचकर ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए। जौनपुर जंक्शन के टीआई नवीन राय ने बताया कि कई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सेप्रस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों को रेलवे की ओर से निरस्त कर दिया गया था। इसका संचालन शनिवार से शुरू करा दिया गया है।