मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव करते स्वास्थ्य विभाग के लोग। संवाद
जौनपुर। मलेरिया और डेंगू के मरीज को चिह्नित करने के साथ ही लोगों को बचाव और जागरूक करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में चार-चार कैंप लगाए जाएंगे। इसमें मरीजों को चिह्नित करने के साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू और मलेरिया का संक्रमण शुरू हो गया है। जांच के दौरान अभी तक डेंगू के 5 और मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। जिले के 21 ब्लॉकों में 4-4 जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। करीब 6 ब्लॉकों में कैंप लगाया जा चुका है। शेष ब्लॉकों में कैंप लगाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्रा, सुजीत प्रभाकर, फाइलेरिया निरीक्षक अभिषेक सोनकर, दीपक सिंह आदि रहे।
बचाव के लिए उठाए गए कदम
एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव
ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन
आशा की ओर से फीवर सर्वे
डेंगू-मलेरिया के पोस्टर पेस्टिंग
घरों के आस-पास सफाई रखें
झाड़ियां न उगने दें, जलभराव न होने दें
नालियों में कूड़ा कचरा न डालें
रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें
कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं