फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की अलग अलग घटना में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर/ सुरेरी। मारपीट की अलग अलग घटना में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मनबढ़ फरार हो गए। घायल एहसान की पत्नी सलमा 30 , शेर अली की पत्नी रेहाना 35, इश्तेयाक 15 पुत्र मुमताज और इमरान 17 पुत्र अलाउद्दीन शामिल हैं। सभी का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। थानाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष के दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। उधर सुरेरी थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी 80 वर्षीय फौजदार की गांव के ही मनबढ युवक ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनका उपचार कराया। थानाध्यक्ष सुरेरी श्यामदास वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रामधनी का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें