फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल

Fri, 24 Feb 2017 12:51 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्ष्‍ाेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध्‍ समेत पांच लोग घ्‍ाायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भ्‍ार्ती कराया गया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद मार्ग पर स्थित पब्लिक इण्टर कालेज के निकट गुरुवार को दोपहर एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज निवासी दिनेश तिवारी (42) क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। वह अपने रिश्तेदार प्रमोद तिवारी (40) के साथ शाहगंज बाजार आए थे। दोपहर में लौटते हादसे का शिकार हो गए। घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बरसठीः मड़ियाहूं थाना के पुराउत्तमपुर जमालापुर इंटर कालेज के सामने गुरुवार को एक ट्रक ने 102 नम्बर की एम्बुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गोरखपुर निवासी चालक चन्दन (30) व भटेश्वरनाथ बस्ती निवासी एमटी महादेवपुरी (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने दोनों को पीएचसी जमालापुर में भर्ती कराया है। मछलीशहर के सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से कुढ़ा गांव निवासी नन्हकू सिंह (62) घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें