फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 308 ठीक हुए........

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के नए मरीजों की संख्या भले ही कम हुई है, लेकिन जान गंवाने वालों की संख्या बरकरार है। शुक्रवार को कोरोना से पांच लोगों की जान गई। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। कुल 67 नए केस मिले तो 308 मरीज ठीक हुए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 3781 हो गई है। इसमें 3581 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 186 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को कैंप लगाकर लक्षण वाले लोगों और कोरोना मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच की गई। पूरे जिले से कुल 2873 नमूने एकत्रित किए गए। वहीं पहले से लिए गए 2580 सैंपल की रिपोर्ट भी आई। 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इसमें 36 एंटीजन किट, 5 आरटी-पीसीआर और 26 ट्रूनट मशीन से संक्रमित मिले। नए मरीजों में ज्यादातर शहर के अलावा बदलापुर, केराकत, डोभी व खुटहन क्षेत्रों के हैं। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कजगांव निवासी 55 वर्षीय, सुइथाकला निवासी 49 वर्षीय, सुजानगंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, पंवारा निवासी 65 वर्षीय महिला, बेलवा मड़ियाहूं की 70 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था। कुल 169 मरीजों का जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबकि 137 मरीज प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भर्ती है। छह का अन्य जिलों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें