फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास बनाने पर खर्च होंगे पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर रेलवे स्टेशन बक्सा-सराय हरखू के मध्य गेट संख्या 17 सी पर 5 करोड़ रुपये की लागत से अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार केसरी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेट संख्या 17 सी पिछले चार साल से बंद कर दिया गया है। जिससे दो दर्जन से ज्यादा गांवों के बीस हजार से अधिक लोगों को दो से ढाई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर नौपेड़वा बाजार आना जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद होता है! आवागमन को लेकर समस्या बनी हुई है। आवागमन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांग सांसद तक उठाई। ग्रामीणों की मांग तथा सांसद के अथक प्रयास से रेल प्रशासन ने आवागमन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गेट संख्या 17 सी पर अंडरपास का निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अंडरपास बनने से उटरूकला, लखमीपुर , हयात गंज , सेहमलपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें