फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए मां-बेटे समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
सिकरारा के कनकपुर गांव को बांस बल्ली लगाकर सील करते प्रधान व ब्लाक कर्मी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मुंबई से आए चार प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। पीड़ितों में मां-बेटा भी शामिल हैं। तीनों मरीजों में कोरोना का कोई लक्षण स्पष्ट नहीं है। वह होम क्वारंटीन में रह रहे थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। विधायक शैलेंद्र यादव ललई भी कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 345 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय के मुताबिक रामपुर ब्लाक के भरथीपुर गांव में एक जून को ट्रेन से एक युवक अपनी वृद्ध मां के साथ मुंबई से आया था। दोनों वहां नाला सोपारा में रहते थे। सात जून को उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। वहीं बरसठी ब्लाक के मियांचक गांव में भी 29 वर्षीय एक युवक पांच जून को मुंबई के नाला सोपारा से ट्रेन के जरिए गांव आया था। उसका सैंपल भी सात जून को जांच के लिए भेजा गया था। सिकरोनी के परियावां में मुंबई से आया 42 साल का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों मरीजों को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया।
कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया, किया सील
सिकरारा। ब्लाक के कनकपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर समूचे गांव को सैनिटाइज कराया गया। गांव में प्रवेश वाले सभी मार्गों को बैरियर लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। इस गांव में 11 जून को एक युवक को मुंबई से आया था। मुंबई में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी उसनेे लापरवाही बरतते हुए लंबी दूरी तय की। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी। तब उसे गांव से हटाकर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को बीडीओ छोटेलाल तिवारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान डॉ. इंद्र बहादुर सिंह की देखरेख में सचिव सुरेंद्र यादव, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव व अन्य कर्मियों के साथ समूचे गांव को सैनिटाइज किया गया। बांस बल्ली से गांव को सील कराया गया।
विज्ञापन

कोटेदार की मुंबई में कोरोना से मौत, सहमे ग्रामीण
मछलीशहर। क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी 55 वर्षीय एक शख्स मुंबई में कोटेदार है। उनका मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह न्यू बॉंबे के अहिरौली में कोटे की दुकान चलाते थे। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को सुबह निधन हो गया। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें