फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच बाइक पर सवार बदमाशों ने सिपाही के बड़े भाई की ईंट-पत्थर और लाठी से पीटकर की हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के बेलाव गांव में रविवार को पांच बाइक पर सवार 10 बदमाशों ने एक मोबाइल टावर पर तैनात चौकीदार की ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में एक महिला को पकड़कर पूछताछ कर रही है। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सीसी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक का छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में बाराबंकी जिले में सिपाही है, जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन

बेलाल गांव निवासी दिवेश ऊर्फ रोहित यादव (28) घर से 200 मीटर दूर एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चौकीदार थे। पिता शिवशंकर यादव के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद दिवेश ड्यूटी करने टावर पर गए। सुबह करीब 11 बजे पांच बाइक पर सवार 10 की संख्या में पहुंचे लोग गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से वार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी मुफ्तीगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।उधर, हत्या की सूचना पर परिजन दोपहर करीब दो बजे आक्रोशित हो उठे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर बेलाव–देवकली मार्ग जाम लगा दिए। मौके पर पहुंचे सीओ अजीत कुमार रजक ने किसी तरह समझाकर शाम चार बजे जाम समाप्त कराया। उधर, मौके पर एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव भी जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले में एक महिला को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। टावर सहित रास्ते में लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उसके आधार पर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें