खेतासराय। थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास बुधवार की रात आठ बजे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारुफपुर गांव निवासी शिवजी सोनकर (35) शुक्रवार की देर शाम कलवारी पोखरा से मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। गुरैनी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से सोंधी सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।