फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट फंसा, दूसरे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुए दो मास से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट घोषित नहीं कर सका है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के हर विषय के एक-एक पेपर की परीक्षा ओएमआर पर कराई गई थी। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद कालेज मिडटर्म की परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। मिडटर्म की परीक्षा के लिए पेपर बनने शुरू हो गए हैं। विवि के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार जून को खत्म हो गई थीं। करीब 20 दिन पहले मूल्यांकन भी खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि मूल्यांकन का अंक मिलने के साथ ही एजेेंसी ने रिजल्ट तैयार कराना शुरू कर दिया था लेकिन अभी भी दो लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट फंसा हुआ है। जो रिजल्ट जारी भी हुआ है, वह भी आधा अधूरा है। किसी छात्र के नाम को गलत अंकित कर दिया गया तो किसी के रिजल्ट में 75 की जगह 100 अंक में रिजल्ट तैयार कर पकड़ा दिया है। विवि ने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए तिथि घोषित कर दी है। 17 अगस्त से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। अभी छात्र पिछली सेमेस्टर का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। कालेजों ने सभी विभागों को पत्र जारी कर मिडटर्म की परीक्षा के लिए पेपर तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया है। तमाम ऐसे कालेज हैं, जहां कक्षाओं का संचालन भी नहीं हो सका है।
इन तिथियों में होनी हैं परीक्षाएं
जौनपुर। स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 7, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30 और 31 अगस्त और 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8 सितंबर की तिथि घोषित है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में 2 से 5 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें