फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोर्ड की बैठक में सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य कराने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कचगांव की पहली बैठक सोमवार को कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभासदों ने कस्बे की प्रमुख समस्याओं पर अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक व अध्यक्ष को बताया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डो में एक समान विकास कार्य कराए जाएंगे। सभासद रितेश कुमार ने कस्बे में साफ सफाई के लिए और सफाई कर्मियों को रखने की मांग की। कस्बे में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण तथा सभी टूटी नालियों को बनवाने के लिए सभी सभासदों ने एक स्वर में मांग की। सभासदों की मांग थी कि बारिश के पहले नालियों को दुरुस्त करवाया जाए। इससे कस्बे की सड़कों पर गंदा पानी जमा नहीं होने पाए। अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने ईओ कचगांव आस्था पाठक को सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी सभासदों को आश्वस्त किया कि बिना किसी भेदभाव के पूरे कस्बे के विकास कार्य वरीयता के आधार पर किए जाएंगे। इस मौके पर राजकुमारी, सरोजा देवी, आलोक कुमार, किशन सिंह, आसिफ खान, दिवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें