फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से चयन-ट्रायल का आयोजन 13 जनवरी को ओपन आयु वर्ग में होगा। क्रीड़ा अधिकारी चंद्रन सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में खिलाड़ी स्वयं के व्यय पर भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को एनएसआरएस पोर्टल पर 13 जनवरी 2026 तक पंजीकरण कराना होगा। इसमें खिलाड़ी तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, हाॅकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती के ट्रायल में भाग कर सकते हैं। आवेदन एवं ट्रायल के लिए किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में खेलने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र व निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। सभी खेलो का प्रदेश स्तरीय चयन परीक्षण दिनांक 13 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा। हाॅकी, फुटबाॅल का प्रदेश स्तरीय चयन व परीक्षण डाॅ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी एवं तैराकी, भारोत्तोलन का चयन परीक्षण डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी और एथलेटिक्स, कुश्ती का चयन परीक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम जसोवर पहाड़ी मिर्जापुर और तीरंदाजी का चयन परीक्षण सोनभद्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरां राबर्ट्सगंज में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें