फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति की हुई मौत, 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम-.....

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राष्ट्रीय बिंद विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्बली राम बिंद का रविवार को निधन हो गया। वह मेदपुर बनकट गांव के निवासी थे। उनकी अंत्येष्टि कर परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन

सत्तर वर्षीय दुर्बली राम बिंद वर्ष 1996 में मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। वह भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में भी विभिन्न पदों पर रहे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की सुबह करीब छह बजे उनका निधन हो गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव को फाफामऊ (प्रयागराज) ले गए। देर शाम अंत्येष्टि कर घर लौटे तो कुछ देर बाद ही शाम करीब छह बजे पत्नी शांति देवी (65) का भी निधन हो गया। 12 घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी का अंतिम संस्कार भी फाफामऊ में किया गया। दुर्बली राम बिंद के निधन पर भाजपा नेता राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉ. गुलाब बिंद, सपा नेता संतोष बिंद, लालचंद्र गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह, सुधीश मौर्य आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें