फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग, गेट में फंस गईं गोलियां, घटना CCTV में कैद; FIR

Sun, 23 Feb 2025 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे ने घटना के बाबत लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच कर बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। चेयरमैन एक मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
फैक्ट्री के गेट पर गोलियाें के निशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से आए अज्ञात बदमाश फायरिंग कर भाग गए। फैक्ट्री के दरवाजे पर तीन गोलियों का निशान बना हुआ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन




पीड़ित अभय कुमार उर्फ सूरज जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया है कि रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे उनको जान से मारने की नीयत से आए बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर तीन गोलियों के छेद बने हुए हैं।
विज्ञापन


बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से भाग गए। पूरी घटना फैक्ट्री के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन


घटना की लिखित सूचना सूरज ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल कर कर चली गई। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें