फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीआरपी के बजाय टीडी काॅलेज में लगेंगी पटाखे की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दीपावली पर पटाखे की अस्थायी दुकानें राज कॉलेज और बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर लगाई जाती रहीं हैं। इस बार बीआरपी कॉलेज के मैदान में रामकथा का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारियों के मद्देनजर पटाखे की दुकानें टीडी कॉलेज में लगेंगी। पटाखें की दुकानों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी नौ, 10, 11 नवंबर को रामकथा का आयोजन किया गया है। इसके चलते अभी से टेंट आदि लगना शुरू हो गया है। इसके चलते इस बार पटाखें की अस्थायी दुकानें नहीं लग सकेंगी। इस बार प्रशासन की तरफ से टीडी कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर फाइनल कर दिया गया। जहां इस बार दुकानें लगाई जाएंगी। अस्थायी लाइसेंस के लिए फॉर्म के साथ आवेदन करना होगा। इसमें पुलिस और अग्निशमन की रिपोर्ट लगानी होती है। 500 का ट्रेजरी चालान, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, फोटो लगाना होगा। आवेदन के बाद तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। यह 29, 30, 31 अक्तूबर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें