फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मॉकड्रिल में बताए गए आग से बचाव के तरीके

विज्ञापन
मछलीशहर सीएचसी में आयोजित अग्निशमन विभाग के मॉकड्रिल में जानकारी साझा करते फायर विभाग के अधिकार
विज्ञापन
मछलीशहर। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सतहरिया अनिल यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शुक्रवार को आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। मौके पर इवेक्युएशन ड्रिल एवं मॉकड्रिल का आयोजन कर कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से भवन खाली कराने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अलार्म बजाना चाहिए और बाहर निकलने रास्ते का उपयोग करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। मरीजों, वृद्धजनों एवं बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित बाहर निकालने के बारे में विशेष रूप से बताया। वहीं धुएं में फंसने की स्थिति में जमीन पर लेटकर बाहर निकलने की तकनीक भी समझाई गई। भवन में लगाए गए प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही एवं प्रभावी उपयोग का प्रदर्शन कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि अस्पतालों एवं सार्वजनिक भवनों में समय-समय पर विद्युत वायरिंग का इलेक्ट्रिक ऑडिट जरूरी है, जिससे शॉर्ट सर्किट एवं आगजनी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें