फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मड़हे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोंदालपुर निषाद बस्ती में एक मड़हे में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ऐसे में आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल हैंडपंप नल से पानी चलाकर आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पशुओं के लिए रखा भूसा, गृहस्थी का कुछ सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। गांव के ही जमुना प्रसाद बिंद का परिवार बाहर रहकर किसी तरह से जीवनयापन करता है। शनिवार की सुबह एक मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जमुना ने पड़ोसियों पर आग लगाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें