बक्शा। थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में खाना बनाते समय तेज हवा के झोंके से रिहायशी मड़हा में आग लग गई। देखते ही देखते पांच मड़हा में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी दो भाई विजय निषाद व अजय निषाद नदी किनारे छप्पर में निवास करते हैं। गुरुवार दोपहर एक घर की किशोरी चूल्हे पर खाना बना रही थी। तेज हवा से उठी चिंगारी से मड़हा धू-धूकर जलने लगा। दोनों भाई मजदूरी करने गए थे। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, आग एक-एक कर कुल पांच मड़हा को चपेट में ले लिया। आग से मड़हा में रखा गेहूं, चावल, कपड़े, साइकिल सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों भाइयों के पास आवास नहीं है।