फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, किशोरी की मौत
विज्ञापन

नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महारथपुर गांव में सोमवार की शाम करीब छह बजे गैस रिसाव से रसोई में आग लग गई। जिससे खाना बना रही किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महारथपुर गांव निवासी संजयराजभर की पुत्री प्रिया उर्फ खुशबू (14) शाम को घर में खाना बना रही थी। उसने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई तभी पहले से हो रहे गैस रिसाव के चलते कमरे में आग लग गई। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तबतक पूरे कमरे में आग लग गई थी। किसी तर लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल भी पहुंचा लेकिन तबतक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त किशोरी की मां पुष्पा देवी अपनी छेटी बेटी रिया (6) और आदिती (3) के साथ गांव में ही स्थित एक दूकान पर सामान लेेने गई थी। जबकि मृतका की दादी पड़ोसी के घर पर थी। मृतका का भाई ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। जबकि पिता मुंबई में बुक बाइडिंग का काम करते हैं। हादसे की सूचना पर तहसीलदार मडिय़ाहूं सुदर्शन, मछलीशहर के सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अगलगी की इस घटना में पीड़ित का सरकारी आवास में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें