क्षेत्र के बेहड़ा गांव स्थित बगीचे में गुरुवार को दोपहर मेें 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर बगीचे में गिर गया। इससे बगीचे में आग लग गई। गांव के लोगों ने फोन के माध्यम से बिजली कटवाई और उसके बाद लोग आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी आ गए और उन्होंने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। तेज हवा होने के कारण आग पूरे बगीचे में फैल गई। बिजली कटने के बाद ही लोग आग को बुझाया। आग लगने से आम शीशम, महुआ, सरपत जल गया।