फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेत में लगी आग, पराली के साथ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
चंदवक। थानाक्षेत्र के बगेरवा गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई, जिससे पराली के साथ खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। बगेरवा के किसान विनोद वर्मा और प्रभु यादव के खेतों के आसपास पहले से कटे खेतों की पराली में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए उनके खेतों तक पहुंच गई, जिससे करीब दो से तीन बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। अन्य खेतों में मुख्य रूप से पराली ही जली है। सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें