फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मड़हे में लगी आग, झुलसने से 8 बकरियां मरीं

Sat, 15 Nov 2025 11:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में शुक्रवार की रात एक मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में आठ बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। बकरियों को बचाने में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परियावा गांव निवासी राजेंद्र राजभर रात को अपनी बकरियों को मड़हे में बांधकर घर में लेटे थे। तभी अचानक मड़हे में आग लग गई। उठती लपटों को देख वह भागकर मड़हे में बंधी बकरियों को खोलने का प्रयास करने लगे। कुछ बकरियों को खोलने के प्रयास में वह झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आठ बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें