फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह सिलिंडर फटने से एक दुकान में आग लग गई। सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार में सुनील प्रजापति की किराने की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक वह शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। इस बीच सिलिंडर लीक होने से दुकान में आग लग गई। कोहरा के कारण दुकान से निकल रहे धुएं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब तक लोग दुकान पर पहुंचे तब तक आग की लपटें दुकान में फैल गई थी। कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। दुकान का सारा सामान टूटकर बिखर गया। दुकान मालिक के मुताबिक तीन लाख से अधिक की क्षति हुई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें