फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ज्वेलरी की दुकान में लगी आग, परिवार ने पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जंघई रोड स्थित बालाजी ज्वेलर्स एवं वस्त्रालय में सोमवार की रात करीब दो बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आगजनी में 25 लाख से अधिक का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। घर वालों ने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


जंघई रोड निवासी दिव्यांशु सोनी अपने रिहायशी मकान के ऊपरी मंजिल पर मां गीता सोनी, भाई विभांशु सोनी, पत्नी शिवानी सोनी और डेढ़ साल की बेटी गौरी के साथ रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर बालाजी ज्वेलर्स एवं वस्त्रालय के नाम से उनकी दुकान है। सोमवार की रात वह देर शाम अपनी दुकान बंद कर ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। आधी रात में दुकान से धुआं उठते देख उनके होश उड़ गए। उठ कर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर दुकान में रखे कीमती कपड़े और अन्य सामान धू-धूकर जल रहे थे। शोर मचाने के साथ उन्होंने अन्य लोगों को फोन पर जानकारी दी। लोग बाहर निकले तो घर में लगी आग की विकराल लपटें देखकर सहम गए। परिवार के लोगों ने पड़ोसी की छतों पर कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर आदि जल चुके थे। आग इतनी भयंकर थी कि मकान की दीवारें भी चटक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। दुकान मालिक दिव्यांशु के मुताबिक 25 लाख से अधिक का सामान जला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें