फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: बिजली विभाग के ठेकेदार के गोदाम में लगी आग, करीब एक लाख का केबल जला

Thu, 05 Jan 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर शहर स्थित महिला थाने के सामने एक किराए के मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लगी गई। कमरे में रखा करीब एक लाख रुपये का केबल जल गया। 
विज्ञापन
ठेकेदार के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर शहर स्थित महिला थाने के सामने एक किराए के मकान में एक कमरा लेकर गोदाम बनाया गया था। उसमें बिजली विभाग के एक ठेकेदार का सामान रखा गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 अचानक आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


बिजली विभाग का एक ठेकेदार विद्युतीकरण कराने के लिए केबल मंगाया था। उसने किराए का कमरा लेकर गोदाम बनाया। उसमें करीब एक लाख रुपये का केबल रखा था। गुरुवार दोपहर अचानक कमरे के अंदर से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी।

जब तक लोग पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बड़ी घटना न होने पाए इसके लिए तत्काल आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। टीम ने आग पर काबू पाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें