फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से चार मड़हे में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के ग्रामसभा गोकुला में मिठाई लाल गुप्ता पुत्र भल्लारी गुप्ता के घर में सोमवार देर शाम को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण बगल के चार मड़हे भी जल गए। साथ ही इनमें रखा अनाज गेहूं, चावल, गद्दा रजाई, चारपाई भूसा सब राख हो गया। यहीं नहीं दो आम के पेड़, दो नीम के पेड़ और दो अमरूद के पेड़ भी जल गए। किसी तरह गांव वालों के सहयोग से हैंडपंप, पंपिंग सेट चलाकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने से गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। ग्राम प्रधान राकेश मौर्य पहुंचकर परिवार को हरसंभव मदद करने की बात कही। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल सतेंद्र शुक्ला मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें