फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उद्घाटन से पहले ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे ब्यूटी पार्लर की दुकान शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे लोगों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़िता के अनुसार 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान का उद्घाटन अभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर निवासी सोनी गुप्ता पत्नी धमेंद्र साहू ने किराए की दुकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान खोलने के लिए पूरी तैयारी की थी। जिसका उद्घाटन 16 जनवरी को होना था। दुकान के अंदर फर्नीचर का काम हुआ था और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ब्रांडेड मशीनें रखी हुई थी। पीडि़ता के अनुसार करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पार्लर संचालक सोनी गुप्ता ने बताया कि चार लाख का फर्नीचर, साढ़े तीन लाख का मेकअप का सामान, कई तरह की मशीन आदि जलकर राख हो गया। पीडि़ता कहना है कि किसी तरह से पैसा जुटाकर और कर्ज लेकर दुकान खोली थी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का कारण शार्ट सर्किट है। सूचना के कुछ देर बाद ही अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर आग बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें