फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खपरैल के मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थानाक्षेत्र के दरपुर गांव में बुधवार की रात लगभग दो बजे खपरैल के कच्चे मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। संयोग था कि परिवार के लोग घर के बाहर सोए हुए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन फायर ब्रिगेड आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने पड़ोस के 10 लोगों पर पुरानी रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बृजेश यादव के मुताबिक चार कमरों का खपरैल का मकान है। रोज की तरह परिवार के लोग भोजन के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे उनके मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जल रहे बांस बल्ली की तड़तड़ाहट से स्वजनों की नींद खुली तो आग का विकराल रूप देख शोर शराबा करने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी फेंक आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ते हुए पूरे मकान को आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के जवानों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें