फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, सात लाख रुपए का सामान जलकर खाक

Thu, 24 Apr 2025 01:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

हार्डवेयर की दुकान में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लगभग सात लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। दुकानदार आग के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं और तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
आग लगने के बाद सामान जलकर राख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर तिराहे पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में बीती देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में भीष्म आग लगी जिसमे बेचने के लिए रखा गया 7 लाख का सामान चलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन किया।

विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण पुर निवासी वीरेंद्र कुमार की गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की केशवपुर प्रसाद तिराहे स्थित वीके हार्डवेयर की दुकान है, इस दुकान में ग्राहकों को बेचने के लिए लाखों का सामान रखा हुआ था। बुधवार को दुकानदार वीरेंद्र दुकान बंद कर वाराणसी अपने घर चला गया। देर रात में अचानक इस हार्डवेयर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई।

स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड और थाने पर सूचना दिया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुचती तब तक दुकान में रखा पीवीसी पाइप, ढाई सौ लेंथ, 18 वाटर टैंक , 300 पेटी टाइल्स, सेनेटरी आइटम, दुकान का काउंटर रैक, एक लैपटॉप, 3 राउंडिंग चेयर, एक इन्वर्टर, दो बैटरा, 300 प्लास्टिक की बाल्टियां, दो बॉक्स में रखा जरूरी कागजाद सहित लगभग सात लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दुकानदार भागते हुए दुकान पर पहुचा। थाने के उप निरीक्षक राम लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर काफी देर तक छानबीन किए। दुकान के मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस आगजनी में लगभग सात लाख का सामान जलकर खाक हो गया है।

थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है कि कैसे उक्त हार्डवेयर की दुकान ने आग लगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें