मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा बाजार में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में अज्ञात कारणों से रविवार की दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।पवांरा बाजार में स्थित गणेश जायसवाल उर्फ बच्चा की जायसवाल फर्नीचर की दुकान में दोपहर साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग की लपटे निकलने लगी। दुकान केे नौकरों ने आग देखी और शोर मचाने लगे। लोग आग बुझाने में जुट गए। लपटे इतनी ऊंची थीं कि लोग आग बुझाने में नाकाम रहे। सूचना मिलने पर पवांरा पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम आई। कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग जब तक बुझी फर्नीचर का सामान प्लाई, आलमारी, फोम गड्ढे, सोफा, बेड, शृंगारदान आदि जलकर राख हो गए थे। दुकान मालिक बच्चा जायसवाल ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये से अधिक का फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया है। थानाध्यक्ष पवांरा रमेश कुमार ने बताया कि फर्नीचर की दुकान में दोपहर में आग लगी थी। कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।