फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे तक आग बुझाने के लिए जूझता रहा फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
02- ईशापुर मोहल्ले में स्थित बीएसएनएल के गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता फायर बिग्रेड का ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बीएसएनएल के स्टोर में लगी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। करीब 20 घंटे तक चली कवायद के बावजूद सोमवार की देर रात तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। एक तरफ से पानी डालकर आग को बुझाया जा रहा था तो दूसरी तरफ से लपटें उठने लग रही थी। जौनपुर और वाराणसी के छोटे-बड़े नौ वाहनों के अलावा नगर पालिका के टैंकर, पाइप लाइन के माध्यम से पानी लेकर फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाने के लिए जूझते रहे। आवासीय क्षेत्र में स्टोर होने के चलते पुलिस-प्रशासन के लोग भी हलकान रहे।
विज्ञापन

ईशापुर स्थित बीएसएनएल के स्टोर में सोमवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। ट्रांसफार्मर में तेज आवाज होने पर परिसर में ही सोए ल्गार्ड रामहित और अमरनाथ पाल की नींद खुली तो आग शुरुआती चरण में थी। दोनों ने पहले खुद के प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब विफल रहे तो पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए पीछे की दीवार से सीढ़ि लगाकर किसी तरह खुद को बाहर निकाला। करीब सवा चार बजे फायर ब्रिगेड का पहला वाहन मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दो अन्य वाहन भी आ गए। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल वाराणसी में सूचना मदद मांगी गई। सुबह होते-होते वाराणसी से भी दो वाहन पहुंच गए। जिले के पांच बड़े, दो छोटे समेत कुल नौ वाहनों से डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मी आग बुझाने के लिए देर रात तक जूझते रहे, मगर आग पूरी तरह बुझ नहीं सकी थी। स्टोर में मौजूद तार, तेल व अन्य सामानों के चलते पानी की बौझार पड़ते ही एक तरफ से आग बुझ रही थी तो कुछ देर बाद फिर से लपटें निकलने लग रही थीं। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार, एडीएम रामप्रकाश सहित अन्य अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। स्टोर के आसपास आबादी होने के चलते सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी सुभाष यादव के मुताबिक तेज हवा और स्टोर में मौजूद ज्वलनशील सामानों के चलते आग बुझाने में परेेशानी आ रही है। देर रात तक कार्य चलने की उम्मीद है। उनके साथ हेड कांस्टेबल बनारसी प्रसाद, दिवाकर मौर्य, रामकृष्ण सिंह, रवि प्रकाश, राकेश चौबे, अशोक यादव, अखिलेश राय आदि आग बुझाने में लगे रहे।
25-30 फीट ऊंची लपटें देख सहम गए लोग
जौनपुर। बीएसएनएल के स्टोर में लगी विकराल आग से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। 25-30 स्त्रत्त्फीट ऊंची लपटें देख अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकलकर दूर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बार-बार हो रहे तेज धमाके से भी लोग सहमे रहे। स्टोर के बगल में स्थित मकानों की दीवारें चटक गई। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह तापमान अचानक से बढ़ गया। दीवारें गर्म होने से वह सहम गए थे। कई लोग अपने निजी सबमर्सिबल चलाकर दीवारों को ठंडा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

साढ़े 10 घंटे बंद रही बिजली
आग के चलते ईशापुर और जीतापुर मोहल्ले की बिजली साढ़े 10 घंटे तक बंद रही। एक्सईएन तृतीय नज्म अहमद ने बताया कि आग की सूचना के बाद सुबह छह बजे बिजली बंद कर दी गई, जो शाम साढ़े चार बजे के बहाल की गई। बिजली के चलते आग बुझाने का कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें