फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के साहबगंज मोहल्ले में रविवार की रात शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की मदद से चार घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला साहबगंंज (रविंद्र गली) स्थित दिनेश जायसवाल का मकान है। वह परिवार सहित दूसरे तल पर रहते हैं। नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। रात करीब 10 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। किसी ने शटर के नीचे से निकल रहे धुएं को देखकर दुकान मालिक दिनेश जायसवाल को सूचना दी। वह बाहर निकले और शटर खोला तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक पूरी दुकान जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि छतें चटकने लगी तो घर के लोग डर कर बाहर निकल आए। दुकान मालिक दिनेश जायसवाल ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग से करीब 15 लाख का सामान जल गया। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर एक घंटे में आग बुझा दी गई।
छप्पर में लगी आग चार भैंस झुलसी

राजाबाजार। महराजगंज ब्लाक के भवानीगढ तुरकौली गांव निवासी बाबूराम यादव के छप्पर में रविवार की रात अचानक आग लग गई जिसमें खूंटे से बंधी चार भैंसे झुलस गई। एक की स्थिति गंभीर है। छप्पर में रखा अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। सुबह 1962 पशु एंबुलेंस की टीम ने पशु चिकित्सक डा.सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में घायल पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग से नुकसान
सुरेरी। क्षेत्र के पाल्हनपुर गांव में रविवार की रात अचानक आग लगने किसान बेघर हो गया। 15 हजार नकती समेत गृहस्थी का सामान जल गया। अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। पाल्हनपुर निवासी जग्गू विश्वकर्मा और परिवार के सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में पत्नी लालमनी ने देखा कि घर के कमरे के अंदर आग की लपटें निकल रही थी। उसी कमरे में उसकी बहू निशा भी सोई थी। वह चिल्लाते हुए कमरे से अपनी बहू निशा को बाहर लेकर आई। परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए। किसी ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लालमनी देवी ने बताया कि आग से घर में रखा 15 हजार नकदी समेत करीब एक लाख रुपये के गृहस्थी के सामान जल गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग को दी। क्षेत्रीय लेखपाल आशाराम ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें