फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार में कपड़े की दुकान में सार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसको लेकर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी निवासी रजत सिंह निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि लाइन बाजार तिराहे पर ब्रांड फैक्ट्री के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात डेढ़ बजे बगल के आनंद गुप्ता ने फोनकर सूचना दी आपके दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वह भागकर पहुंचा तो उसकी दुकान जल रही थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के अंदर से छत पर जाने का दरवाजा टूटा था। छत पर छेनी, हथौड़ी पड़ा हुआ था। दराज से पांच हजार रुपये नकदी भी गायब थी। पीड़ित ने घटना के पीछे किसी के आग लगाने का आरोप लगाया है। इस बाबत लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि घटना के बाद रात्रि में वह स्वयं पहुंचे थे और राहत बचाव कार्य में लगे थे। घटना की पड़ताल की जा रही हैं, इसके बाद ही कुछ पता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें