फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिनदहाड़े लूट के छह महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के बहुरानी मोहल्ले से पुलिस की संवेदनहीनता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक महिला से सोने-चांदी के गहनों से भरा पर्स लूट लिया गया। वारदात के बाद पीड़िता छह महीने तक कोतवाली के चक्कर काटती रही लेकिन स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आखिरकार, पुलिस अधीक्षक के सीधे हस्तक्षेप के बाद अब जाकर जांच शुरू हुई है। पीड़िता रेशमा बानो एक सुनार की दुकान से अपने आभूषण साफ कराकर बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। शाम करीब 4:00 बजे एक सुनसान गली में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए, जिसमें सोने का मांगटीका, कान की बाली, नाक की कील और चांदी की पायल रखी हुई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने से परेशान होकर रेशमा बानो ने एसपी अनुपम सिंह से न्याय की गुहार लगाई। लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ने शाहगंज पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। शाहगंज कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें