फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अरशद कुरैशी सहित सात आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सीजेएम न्यायालय के आदेश पर की।
विज्ञापन

ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी लाल मोहम्मद की पत्नी अफसाना बेगम ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनका पुत्र मोहम्मद आसिफ, आलम खां स्थित इब्राहिम की दुकान पर काम करता था। उसने बीसी में करीब दो लाख रुपये जमा किए थे। रुपये मांगने पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अरशद कुरैशी, साहिल, प्लाटर मोहम्मद इस्माइल उर्फ पप्पू, अर्शी, इरफान कुरैशी, जावेद व बशीर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे।
बीते 16 मई को मोहम्मद आसिफ का दुकान में ही फंदे से शव लटका मिला। पता चलने पर मैं अपने पुत्रों के साथ पहुंची। आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने के बाद आरोपी शव फंदे से उतारकर मोहल्ला उमर खां उसकी बुआ के घर ले जाकर रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें