बक्शा। क्षेत्र के चुरावनपुर गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ महिला थाना लाइन बाजार में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी विवाहिता प्रीति विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांकी गांव निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने वर्ष 2025 में अपनी पुत्री प्रीति की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव निवासी आकाश विश्वकर्मा के साथ धूमधाम से की थी। प्रीति का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और बुलेट बाइक व सात लाख रुपये लेकर आने की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाश विश्वकर्मा, ससुर दिनेश विश्वकर्मा, सास कुसुम देवी और ननद आकांक्षा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।