फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्र पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गालियां देने पर 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के बारीगांव में एक छात्र पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर 9 नामजद व अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महुआरी गांव निवासी सुधीर सरोज का आरोप है कि उनका पुत्र अमृतेश सरोज रामदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में कक्षा 12वीं का छात्र है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 6 से 7 बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। उस पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए तभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों को घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी राज विश्वकर्मा, आकाश यादव, किशन यादव, शिवम सरोज, रोहित यादव, अनुराग विश्वकर्मा, धीरज यादव, समीर शेख, मिथलेश गौड़ उर्फ रितेश व अन्य अज्ञात शामिल बताए गए हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर राज विश्वकर्मा, आकाश यादव, किशन यादव, शिवम सरोज, रोहित यादव, अनुराग विश्वकर्मा, धीरज यादव, समीर शेख, मिथलेश गौड़ उर्फ रितेश व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें